इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर एस्ट्रोनॉट ने मनाया अनोखा बर्थडे, जुगाड़ से तैयार किया केक

नासा की अंतरिक्ष यात्री जेसिका मीर ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर भारहीनता (जीरो ग्रेविटी) के बीच अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उन्होंने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है। रूसी कॉस्मोनॉट एंड्री फेड्याएव ने बिना बेक किए हुए स्पेस फूड का इस्तेमाल करके उनके लिए एक स्पेशल केक बनाया, जिसमें मोमबत्ती की जगह एक लाइट का उपयोग किया गया। जेसिका ने बताया कि उन्हें ISS पर मिला यह केक पृथ्वी पर खाए गए केक से भी कहीं ज्यादा टेस्टी लगा।

by shortkt.com
4 hours ago
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर एस्ट्रोनॉट ने मनाया अनोखा बर्थडे, जुगाड़ से तैयार किया केक | ShortKT