आसिम रियाज से ब्रेकअप पर हिमांशी खुराना का खुलासा, कहा- 'डर गई थी कि मुझे जलाया जाएगा या दफनाया'
अभिनेत्री हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज के साथ अपने पूर्व संबंधों को लेकर खुलकर चर्चा की है। हिमांशी का कहना है कि उस रिश्ते के दौरान उन्हें ऐसा महसूस हुआ मानो वह अपने ईश्वर के साथ विश्वासघात कर रही हों। उन्होंने बताया, "मेरे मन में यह ख्याल आया कि मैं अपने भगवान से दूर हो रही हूं... मेरे जहन में यह सवाल उठा कि मेरे गुजरने के बाद मुझे जलाया जाएगा या दफनाया जाएगा?"