आरा-सासाराम हाईवे पर डंपर की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत
बिहार के भोजपुर जिले में आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर कसाप गांव के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक पर सवार तीन लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।