आरबीआई ने 5 कंपनियों पर ठोका ₹45.30 लाख का जुर्माना, लिस्ट में हिंदुजा लेलैंड फाइनेंस भी
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियमों की अनदेखी करने के चलते 5 कंपनियों पर कुल ₹45,31,800 का जुर्माना लगाया है। इनमें ट्रांसयूनियन सिबिल पर क्रेडिट जानकारी सुधारने में देरी के मुआवजे से जुड़े प्रावधानों का पालन न करने पर ₹26.82 लाख का जुर्माना लगा है। इसके अलावा, CRIF पर ₹6.89 लाख, हिंदुजा लेलैंड फाइनेंस पर ₹6.2 लाख, सम्हान फिनसर्व पर ₹4.2 लाख और इक्विफैक्स पर ₹1.19 लाख का जुर्माना लगाया गया है।