आरबीआई के नए नियम: रिटेल एफडी निवेशकों पर क्या असर पड़ेगा?
1 अक्टूबर से प्रभावी हुए आरबीआई के नए निर्देशों के बाद रिटेल जमाकर्ताओं को अब अधिक स्पष्टता और एकसमान व्यवस्था मिलेगी। इन नियमों के मुताबिक, बैंकों को एक ही दिन में प्राप्त समान राशि की रिटेल जमाओं पर अपनी सभी शाखाओं में एक जैसी ब्याज दर लागू करनी होगी और ग्राहकों को इन दरों की जानकारी पहले से देनी होगी। हालांकि, लिक्विडिटी कवरेज रेश्यो फ्रेमवर्क के अंतर्गत बैंक बल्क डिपॉजिट के लिए अलग-अलग ब्याज दरों की पेशकश कर सकते हैं।