आरजेडी को बड़ा झटका: लालू के करीबी मृत्युंजय तिवारी ने छोड़ा साथ, तेजस्वी पर लगाए गंभीर आरोप

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी से इस्तीफा सौंप दिया है। लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले मृत्युंजय ने बताया कि उन्होंने अपनी नाराजगी तेजस्वी यादव के सामने भी जाहिर की थी, लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि अपमान सहकर राजनीति करना संभव नहीं है। मृत्युंजय ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने दीमक की तरह पार्टी को खोखला कर दिया है और तेजस्वी यादव ऐसे ही लोगों से घिरे हुए हैं।

by shortkt.com
3 hours ago
आरजेडी को बड़ा झटका: लालू के करीबी मृत्युंजय तिवारी ने छोड़ा साथ, तेजस्वी पर लगाए गंभीर आरोप | ShortKT