आरक्षण विरोधी प्रदर्शन को लेकर मायावती का कांग्रेस पर हमला

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी एफआईआर दर्ज कराने के लिए तो संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए, मगर जंतर-मंतर पर चल रहे आरक्षण विरोधी प्रदर्शन को रुकवाने के लिए वहां नहीं पहुंचे। मायावती ने कहा कि इससे कांग्रेस की आरक्षण विरोधी सोच स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

by shortkt.com
16 hours ago
आरक्षण विरोधी प्रदर्शन को लेकर मायावती का कांग्रेस पर हमला | ShortKT