आरक्षण मुद्दे पर चिराग पासवान और जीतन राम मांझी में ठनी, एक-दूसरे से मांगा इस्तीफा
आरक्षण में उप-वर्गीकरण और क्रीमी लेयर के मुद्दे पर एनडीए के मंत्रियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। चिराग पासवान ने क्रीमी लेयर का विरोध किया और कहा कि अगर इसे लागू करना है, तो सबसे पहले जीतन राम मांझी और उनके बेटे संतोष सुमन को अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके जवाब में जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान पर जनता का हित न चाहने का आरोप लगाया और उनसे भी इस्तीफे की मांग कर दी।