आरक्षण पर बोलीं वायरल कांवड़ गर्ल मानसी राजपूत, मोनालिसा जैसी आंखों के कारण चर्चा में
महाकुंभ में अपनी आंखों की वजह से चर्चा में आई कांवड़ यात्री मानसी राजपूत सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा, "लड़के जो काम कर सकते हैं, मैं भी वह सब करने में सक्षम हूं। मैं एक छात्रा हूं और पिछले 3-4 वर्षों से सरकारी नौकरी पाने की कोशिश कर रही हूं। मैं सामान्य वर्ग से आती हूं और आरक्षण की वजह से मेरा चयन नहीं हो पाया। मेरी मां ने मुझसे कहा था कि सब कुछ भगवान भोलेनाथ पर छोड़ दो।"