आम्रपाली दुबे का काजल राघवानी पर पलटवार, बोलीं- अब सच सबके सामने है
भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी ने दावा किया है कि निर्माता प्रेम ने दिनेश लाल यादव के निर्देश पर उन्हें एक गाने से बाहर कर दिया और वह गाना आम्रपाली दुबे को दे दिया। इस बात पर आम्रपाली काफी नाराज दिखीं। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "काजल के मुताबिक कभी हीरो गलत होता है, तो कभी प्रोड्यूसर या कोई अन्य अभिनेत्री। आज जब सच्चाई बाहर आ गई है, तो वे न केवल गलत साबित हुई हैं बल्कि झूठी भी लग रही हैं।"