आदित्य बिड़ला ग्रुप ₹17,200 करोड़ में खरीदेगा स्प्रिंग एनर्जी, भारत की बड़ी डील्स में शुमार

आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी, आदित्य बिड़ला रिन्यूएबल्स (ABRen) ने ब्रिटिश ऑयल कंपनी शेल से स्प्रिंग एनर्जी का अधिग्रहण करने का ऐलान किया है। यह सौदा करीब ₹17,200 करोड़ का है। इसे भारत में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर के सबसे बड़े अधिग्रहणों में गिना जा रहा है। इस डील के बाद ABRen की कुल रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता बढ़कर लगभग 9.3 गीगावाट-पीक (GWp) तक पहुंच जाएगी।

by shortkt.com
5 hours ago
आदित्य बिड़ला ग्रुप ₹17,200 करोड़ में खरीदेगा स्प्रिंग एनर्जी, भारत की बड़ी डील्स में शुमार | ShortKT