आतंकियों ने कश्मीरी पंडितों के पते और फोन नंबर किए सार्वजनिक, डराने की साजिश
जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी हिंदुओं को फिर से बसाने के प्रयासों को नाकाम करने के लिए आतंकियों ने एक नई चाल चली है। खबरों के अनुसार, ULC नाम के एक ग्रुप ने सोशल मीडिया पर एक पत्र के साथ उन कश्मीरी पंडित सरकारी कर्मचारियों की सूची साझा की है। इस लिस्ट में उनके नाम, मोबाइल नंबर, नौकरी की जगह और जम्मू-कश्मीर में स्थित उनके घरों के पूरे पते दिए गए हैं।