आजम खान द्वारा 'तन्खैया' कहे गए IAS अधिकारी के पास अब जौहर यूनिवर्सिटी का भविष्य
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपा नेता आजम खान ने साल 2019 में जिस आईएएस अफसर को 'तन्खैया' कहकर संबोधित किया था, अब जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण नोटिस से जुड़ी अपील उसी अधिकारी के पास पहुंचेगी। मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आन्जनेय सिंह रामपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के तौर पर इस मामले को देखेंगे। यूनिवर्सिटी की 40 में से 38 इमारतों को गिराने का आदेश दिया गया है क्योंकि इनका निर्माण बिना नक्शा पास कराए किया गया था।