आगर मालवा के बगलामुखी मंदिर में दान के नाम पर धोखाधड़ी, फर्जी समिति ने हड़पे सोने-चांदी के गहने
राम मंदिर में चंदे से जुड़े विवाद के बाद अब मध्य प्रदेश के आगर मालवा में स्थित मशहूर मां बगलामुखी मंदिर में दान की राशि और गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने एक फर्जी समिति बनाकर मंदिर के गर्भगृह को चांदी से मढ़ने का झांसा दिया और भक्तों से भारी मात्रा में नकदी के साथ सोने-चांदी के आभूषण ऐंठ लिए। इस पूरे मामले की पड़ताल के लिए अब एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाई गई है।