आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस-कार भिड़ंत, 5 की मौत

उन्नाव (उत्तर प्रदेश) में बुधवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार स्लीपर बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 बच्चों सहित कुल 5 लोगों की जान चली गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए। वहीं, बस भी सड़क की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गड्ढे में गिर गई। बांगरमऊ के सीओ हर्ष मोदी ने बताया कि आशंका है कि बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई।

by shortkt.com
7 hours ago
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस-कार भिड़ंत, 5 की मौत | ShortKT