आगरा: भारी बारिश में ढही 120 साल पुरानी इमारत, घटना का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के आगरा में बेलनगंज इलाके में हो रही मूसलाधार बारिश के दौरान 120 साल पुराना एक जर्जर दो मंजिला मकान अचानक गिर गया। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि मलबे के नीचे एक स्कूटर दब गया। आसपास के लोगों ने बताया कि बेलनगंज का यह जर्जर भवन संदीप जैन का है, जो काफी समय से खाली पड़ा हुआ था।

by shortkt.com
3 hours ago
आगरा: भारी बारिश में ढही 120 साल पुरानी इमारत, घटना का वीडियो वायरल | ShortKT