आगरा: टैक्सी ड्राइवर को ₹500 की जगह दिए €50, गलती पता चलने पर रो पड़ीं विदेशी पर्यटक

पुलिस ने बताया कि फ्रांस की दो महिला पर्यटक दिल्ली से आगरा आईं थीं। दिल्ली एयरपोर्ट पर टैक्सी का किराया ₹500 देने की जगह उन्होंने गलती से ड्राइवर को €50 (करीब ₹5400) दे दिए। जब एक गाइड ने उन्हें इस भूल के बारे में बताया, तो वे काफी परेशान हो गईं और रोने लगीं। बाद में पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर को ढूंढ निकाला और पर्यटकों को उनके €50 वापस दिलवाए। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

by shortkt.com
4 hours ago
आगरा: टैक्सी ड्राइवर को ₹500 की जगह दिए €50, गलती पता चलने पर रो पड़ीं विदेशी पर्यटक | ShortKT