आगरा: कूड़े में फेंके गए तिरंगे और भगवा झंडे, सीसीटीवी में दिखा आरोपी
स्वतंत्रता दिवस के नजदीक आते ही आगरा के सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र में कचरे के बीच कई तिरंगे और भगवा झंडे पड़े मिले। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक ट्रक से उतरा व्यक्ति सड़क के किनारे झंडे फेंकते हुए नजर आ रहा है। इस घटना को लेकर हिंदू महासभा के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।