आकाश आनंद के ससुर के राजनीति छोड़ने के कुछ ही घंटों में मायावती ने भतीजे को पार्टी से बाहर किया

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाल दिया है। यह कार्रवाई आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा के महज कुछ घंटों बाद की गई है। अशोक के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए मायावती ने कहा कि यह 'देर आए दुरुस्त आए' जैसा है। उन्होंने आगे कहा कि आकाश और अशोक दोनों को ही पार्टी और आंदोलन की कामयाबी से ज्यादा अपने निजी और पारिवारिक हितों की चिंता है।

by shortkt.com
4 hours ago
आकाश आनंद के ससुर के राजनीति छोड़ने के कुछ ही घंटों में मायावती ने भतीजे को पार्टी से बाहर किया | ShortKT