आईटी प्रोफेशनल का F&O ट्रेडिंग में ₹80 लाख का नुकसान, सैलरी से ज्यादा है EMI का बोझ
मुंबई के रहने वाले एक 35 वर्षीय आईटी कर्मचारी ने रेडिट पर अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि F&O ट्रेडिंग के चक्कर में उसे ₹80 लाख का भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल उस पर ₹60 लाख का कर्ज का बोझ है। उसने खुलासा किया कि उसकी टेक-होम सैलरी ₹1.6 लाख है, जबकि उसे हर महीने ₹1.85 लाख की ईएमआई भरनी पड़ रही है। इस गंभीर आर्थिक संकट से उबरने के लिए उसने सोशल मीडिया पर लोगों से सुझाव मांगे हैं।