आईटीआर फाइल करने की आज आखिरी तारीख, कंटेंट क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स ध्यान दें
आज 31 अगस्त है और कंटेंट क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स, फ्रीलांसर्स, व्यापारियों और पेशेवरों के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने का अंतिम दिन है। सभी को आज रात 12 बजे तक अपना रिटर्न फाइल करके उसे वेरिफाई करना जरूरी है। चार्टर्ड अकाउंटेंट संतोष मिश्रा के मुताबिक, यदि आप समय सीमा चूक जाते हैं, तो 31 दिसंबर तक बिलेटेड रिटर्न भरा जा सकता है। हालांकि, इसके लिए लेट फीस देनी होगी और बकाया टैक्स राशि पर प्रति माह 1 प्रतिशत की दर से ब्याज भी लगेगा।