पेरिस के आइफिल टावर से जुड़े विवाद पर BAPS ने अपना पक्ष रखा है। संस्था ने कहा, "हमारी जानकारी के मुताबिक, किसी को भी आइफिल टावर में जाने से नहीं रोका गया था।" साथ ही उन्होंने जोड़ा, "इसके बावजूद, अगर इस घटना से किसी को दुख पहुंचा है या परेशानी हुई है, तो हम उसके लिए तहे दिल से माफी मांगते हैं। हम लोगों की चिंताओं का पूरा सम्मान करते हैं और उन्हें काफी गंभीरता से ले रहे हैं।"