आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट का अहम फैसला: पिता की संपत्ति में सौतेली बेटियों का भी समान अधिकार
आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पिता की पैतृक संपत्ति में सौतेली बेटियों का भी पूरा कानूनी हक बनता है। अदालत का कहना है कि कोई भी पिता 'हक त्यागपत्र' के जरिए केवल अपने हिस्से को छोड़ सकता है, लेकिन वह बेटियों के कानूनी अधिकारों को समाप्त नहीं कर सकता। कोर्ट ने एक भाई की याचिका को खारिज करते हुए फैसला 6 सौतेली बहनों के हक में सुनाया है।