आंध्र प्रदेश: लिफ्ट से निकलते ही हुआ हादसा, फंसने से महिला की मौत

आंध्र प्रदेश के ओंगोल में 50 वर्षीय विनीता की लिफ्ट और फर्श के बीच दबने से जान चली गई। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ने बच्ची के साथ लिफ्ट से बाहर आने के बाद विनीता को बचाने का प्रयास किया। विनीता दर्द के मारे चिल्लाती रहीं, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

by shortkt.com
4 hours ago
आंध्र प्रदेश: लिफ्ट से निकलते ही हुआ हादसा, फंसने से महिला की मौत | ShortKT