आंध्र प्रदेश: पुलिस से बचने के लिए पिता ने छिपाई बाइक, मासूम बेटे ने बता दिया ठिकाना

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, जिसमें एक 6 साल का बच्चा पुलिस को अपने पिता की छिपाई हुई बाइक तक ले जाता दिख रहा है। दरअसल, चेकिंग के दौरान कागजात पूरे न होने या किसी अन्य वजह से पिता ने अपनी मोटरसाइकिल एक गली में छुपा दी थी। वायरल हो रहे इस वीडियो में बच्चा पुलिसकर्मियों को बुलाते हुए कहता है, 'इधर आइए... पापा ने बाइक वहां छुपा रखी है।'

by shortkt.com
14 hours ago
आंध्र प्रदेश: पुलिस से बचने के लिए पिता ने छिपाई बाइक, मासूम बेटे ने बता दिया ठिकाना | ShortKT