आंध्र प्रदेश: पढ़ाई के लिए SP ऑफिस पहुंचा 9वीं का छात्र, माता-पिता पर लगाए गंभीर आरोप

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में 15 वर्षीय छात्र साकेत ने SP कार्यालय में अपनी फरियाद सुनाई है। 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले साकेत ने अपने जैविक और गोद लेने वाले माता-पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। छात्र का कहना है कि उसे पालने वाले माता-पिता ने उसकी सही से देखभाल नहीं की, जिससे वह गलत संगत में पड़ गया और बाद में उन्होंने उसे घर से बाहर निकाल दिया। साकेत ने अधिकारियों से कहा कि वह अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहता है।

by shortkt.com
5 hours ago
आंध्र प्रदेश: पढ़ाई के लिए SP ऑफिस पहुंचा 9वीं का छात्र, माता-पिता पर लगाए गंभीर आरोप | ShortKT