अस्पताल में भर्ती मां, बॉस को पड़ी है सेल्स टारगेट की फिक्र; सोशल मीडिया पर मचा बवाल
रेडिट पर एक कर्मचारी ने अपनी आपबीती साझा करते हुए लिखा, 'मैं एक सॉफ्टवेयर फर्म में कार्यरत हूं। इस महीने सेल्स का आंकड़ा कम रहा है। मेरी मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके चलते मैंने सुबह करीब 3 बजे अपने बॉस को मैसेज भेजकर ऑफिस आने में असमर्थता जताई।' कर्मचारी के अनुसार, जवाब में बॉस ने सहानुभूति जताने के बजाय पूछा कि 'इस महीने की क्लोजिंग का क्या होगा?' इस पोस्ट के सामने आने के बाद इंटरनेट पर तीखी बहस शुरू हो गई है।