असम: 25 वर्षीय रिया की बेरहमी से हत्या, फ्रिज में मिला कटा हुआ सिर
गुवाहाटी में 25 साल की रिया तालुकदार की हत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया है। घर के अंदर रिया का शव खून से सना हुआ मिला, जबकि उसका सिर एक काली पॉलिथीन में लपेटकर फ्रिज में छिपाया गया था। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इस मामले में रिया के पति को मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है, जिसने कथित तौर पर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।