असम बाढ़: सलमान खान ने शुरू की मदद, आलिया भट्ट ने लोगों से की सहयोग की अपील
असम में मची तबाही के बीच अभिनेता सलमान खान ने अपनी चैरिटी संस्था और असम के एसकेएफसी फैन क्लब के जरिए राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। वहीं, अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी देशवासियों से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि इस भीषण बाढ़ की वजह से लाखों लोग अपने घरों से बेदखल हो गए हैं।