असम: बाढ़ के पानी में गर्दन तक डूबे शख्स ने बछड़े को गोद में उठाकर बचाई जान

असम के शिवसागर से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति बाढ़ के तेज पानी में गर्दन तक डूबा हुआ है। इस मुश्किल हालात में भी वह डरे हुए बछड़े को अपनी बाहों में थामे हुए है और उसे सुरक्षित जगह ले जाने की कोशिश कर रहा है। वीडियो में कुछ अन्य लोग उसे सहारा देने के लिए बांस की छड़ी आगे बढ़ाते हुए भी नजर आ रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, असम में अब तक बाढ़ के कारण 75 लोगों की जान जा चुकी है।

by shortkt.com
3 hours ago
असम: बाढ़ के पानी में गर्दन तक डूबे शख्स ने बछड़े को गोद में उठाकर बचाई जान | ShortKT