अश्लील कंटेंट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की जान्हवी कपूर से सख्त टिप्पणी
दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेत्री जान्हवी कपूर से संबंधित अश्लील ऑनलाइन सामग्री को हटाने का निर्देश दिया है। इस दौरान कोर्ट ने सवाल उठाया कि कोई सेलिब्रिटी अपने नाम से चल रहे सभी फैन क्लब या अनौपचारिक पेजों को बंद करने की मांग कैसे कर सकती है? अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा, "क्या वे (फैन पेज) आपके सामने घुटने टेक दें? मेरे पैर छुएं... आप इस तरह से सभी फैन क्लबों को बंद नहीं करवा सकतीं।"