अवंती नगराल ने दो हफ्ते में ही मां को मैनेजर के पद से हटाया, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आर्टिस्ट अवंती नगराल ने अपनी मां को अपना मैनेजर नियुक्त किया था, लेकिन महज 14 दिनों के भीतर ही उन्हें काम से हटा दिया। दुनिया भर में संगीत और थिएटर प्रस्तुतियां देने वालीं अवंती ने इस बारे में बताया, 'मेरी मां उन सभी इवेंट्स या ऑफर्स को मना कर देती थीं जिनमें उन्हें थोड़ा भी जोखिम महसूस होता था, जैसे कि देर रात के शोज या किसी अनजान शहर में जाना। वह सिर्फ मेरे करियर की चिंता नहीं कर रही थीं, बल्कि अपनी बेटी की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही थीं। ये दोनों चीजें एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं।'