अर्पिता खान ने सलमान को बांधी राखी, बैकग्राउंड में यीशु की तस्वीर देख फैंस ने की तारीफ
रक्षाबंधन के मौके पर सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह भाई सलमान को राखी बांधती दिख रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में यीशु मसीह की एक पेंटिंग नजर आ रही है, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग इसे 'सबसे सेक्युलर वीडियो' बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि यह वीडियो भारत की असली पहचान दर्शाता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने इसे 'हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, सब हैं भाई-भाई' का बेहतरीन उदाहरण बताया।