अर्जेंटीना के 4 खिलाड़ियों पर 21 मैचों का प्रतिबंध और ₹2.3 करोड़ का जुर्माना
फीफा ने विश्व कप फाइनल के बाद हुई हाथापाई के मामले में अर्जेंटीना के चार खिलाड़ियों पर कुल 21 मैचों का बैन और ₹2.3 करोड़ का जुर्माना ठोका है। इसमें लिएंड्रो पारेदेस को 10 मैचों के प्रतिबंध के साथ ₹86 लाख, नाहुएल मोलिना को 7 मैचों के बैन के साथ ₹86 लाख और थियागो अल्माडा को 1 मैच के प्रतिबंध के साथ ₹29 लाख का जुर्माना भरना होगा।