अरुणाचल की लड़की के लिए महुआ मोइत्रा ने लिखा 'जय मणिपुर', बड़ी चूक पर लोगों ने किया ट्रोल

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ईटानगर की एक वायरल लड़की की सराहना करते हुए अरुणाचल प्रदेश की जगह मणिपुर लिख बैठीं, जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस लड़की ने लोगों से अपील की थी कि वे उसे चीनी न कहें। इस पर मोइत्रा ने लिखा था, "तुम भारत हो...जय हिंद। जय मणिपुर।" उनकी इस चूक पर एक सोशल मीडिया यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "तो ईटानगर मणिपुर में है। मेरे लिए GK की नई बात।"

by shortkt.com
18 hours ago
अरुणाचल की लड़की के लिए महुआ मोइत्रा ने लिखा 'जय मणिपुर', बड़ी चूक पर लोगों ने किया ट्रोल | ShortKT