अरिजीत सिंह पहली बार देखेंगे 'बिग बॉस', दोस्त काजी तौकीर के लिए जाहिर किया समर्थन
साल 2005 के सिंगिंग रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' के विजेता काजी तौकीर अब सलमान खान के शो 'बिग बॉस-20' में एक कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगे। काजी का हौसला बढ़ाते हुए सिंगर अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, "मुझे पहली बार अपनी लाइफ में बिग बॉस देखना पड़ेगा, क्योंकि मेरा रॉकस्टार काजी वहां है।" बता दें कि अरिजीत सिंह भी 'फेम गुरुकुल' का हिस्सा रह चुके हैं।