अरविंद केजरीवाल ने साझा की अपनी प्रेम कहानी, बताया कैसे किया था प्रपोज

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें साझा कीं। केजरीवाल के अनुसार, उनकी मुलाकात अपनी पत्नी सुनीता से आईआरएस ट्रेनिंग के दौरान हुई थी, जहां वे दोनों बैचमेट थे। उन्होंने बताया, 'एक रात मैंने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया और जैसे ही वह बाहर आईं, मैंने उनसे सीधे पूछा- क्या तुम मुझसे शादी करोगी? इसके बाद उन्होंने अपने परिवार से इस बारे में चर्चा की।'

by shortkt.com
3 hours ago
अरविंद केजरीवाल ने साझा की अपनी प्रेम कहानी, बताया कैसे किया था प्रपोज | ShortKT