अरबाज़ खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान की बॉलीवुड में एंट्री, ऐक्शन फिल्म से करेंगे शुरुआत
ज़ूम की एक रिपोर्ट के अनुसार, अरबाज़ खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान जल्द ही फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो अरहान फिल्म निर्देशक अनिरुद्ध अय्यर की आगामी ऐक्शन फिल्म में दिखाई देंगे, जिसकी पटकथा का काम अंतिम दौर में है। बता दें कि अनिरुद्ध इससे पहले आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन ऐक्शन हीरो' का निर्देशन कर चुके हैं।