अयोध्या राम मंदिर: हर दिन मिलने वाले ₹26 लाख दान में से एक तिहाई हिस्सा होता था गायब
अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में दान की राशि चोरी होने के मामले में बैंक ने SIT को रिपोर्ट सौंपी है। इसके मुताबिक, मंदिर में रोजाना आने वाले ₹24 से ₹26 लाख के चढ़ावे में से करीब एक तिहाई हिस्सा, यानी ₹6 से ₹8 लाख तक की रकम गायब हो जाती थी। इस मामले में शुक्रवार को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अन्य पदाधिकारियों से उनकी संपत्ति, आय के जरियों और वित्तीय दस्तावेजों को लेकर पूछताछ की गई।