अमेरिकी स्टार्टअप ने पेश किया 'Twitter.now' नाम का नया प्लेटफॉर्म
अमेरिका के 'ऑपरेशन ब्लूबर्ड' स्टार्टअप ने 'Twitter.now' के नाम से एक नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पेश किया है। स्टार्टअप का कहना है कि एलन मस्क द्वारा ट्विटर का नाम बदलकर 'X' करने के बाद उन्होंने ट्विटर ट्रेडमार्क का अधिकार छोड़ दिया था। गौरतलब है कि पिछले साल मस्क की कंपनी 'X Corp' ने इस स्टार्टअप के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी। यह नया प्लेटफॉर्म एक अमेरिकी जज द्वारा फैसला सुनाए जाने के बाद लॉन्च किया गया है।