अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के जम्मू-कश्मीर दौरे से क्यों परेशान है पाकिस्तान?
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर 19 अगस्त से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर हैं। एक ओर जहां जम्मू-कश्मीर में चुनी हुई सरकार अपना काम कर रही है, वहीं दूसरी ओर पीओके में आर्थिक और राजनीतिक असंतोष अपने चरम पर पहुंच चुका है। ऐसे माहौल में अमेरिकी राजदूत का श्रीनगर जाना निश्चित तौर पर पाकिस्तान के लिए चिंता बढ़ाने वाली बात हो सकती है।