अमेरिकी महिला ने भारत की 5-मिनट वाली मेडिकल सर्विस की तारीफ की
मुंबई में रहने वाली लिज़ नाम की एक अमेरिकी महिला ने घर पर ब्लड टेस्ट की सुविधा की काफी सराहना की है। उन्होंने बताया कि उनका सैंपल सिर्फ 5 मिनट के भीतर ले लिया गया और इसके लिए कोई एक्स्ट्रा चार्ज भी नहीं लगा। लिज़ के मुताबिक, यह टेस्ट अमेरिका के मुकाबले 10 गुना सस्ता था और उन्होंने कहा कि ऐसी सुविधा सिर्फ भारत में ही मिल सकती है।