अमेरिकी महिला ने क्रोम प्लेट्स को बताया शानदार, भारतीयों ने याद दिलाई 'स्टील की थाली'

अमांडा मॉन्सेन नाम की एक अमेरिकी महिला ने इंस्टाग्राम पर एक दुकान का वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने कहा, "मैं इन क्रोम प्लेट्स को देखकर बेहद उत्साहित हूं। मैं बहुत खुश हूं कि उनके पास इतनी खूबसूरत प्लेट्स हैं, जिनकी कीमत ₹800 और ₹1500 प्रति प्लेट है।" उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिस पर कई भारतीय यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा कि यह तो साधारण स्टील की थाली है।

by shortkt.com
5 hours ago
अमेरिकी महिला ने क्रोम प्लेट्स को बताया शानदार, भारतीयों ने याद दिलाई 'स्टील की थाली' | ShortKT