अमेरिकी डॉलर की जरूरत कम: भारत और इंडोनेशिया अब अपनी स्थानीय मुद्राओं में करेंगे व्यापार

भारत और इंडोनेशिया ने आपसी व्यापार को अपनी स्थानीय मुद्राओं में करने और सीमा पार QR कोड भुगतान को प्रोत्साहित करने का फैसला लिया है। इस समझौते के बाद दोनों देशों के बीच लेनदेन भारतीय रुपये और इंडोनेशियाई रुपिया में संभव होगा। साथ ही, भारत से जाने वाले पर्यटक इंडोनेशिया में सीधे UPI के जरिए पेमेंट कर सकेंगे। इस कदम से अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम होगी और दोनों देशों के बीच निवेश, व्यापार और पर्यटन को नई गति मिलेगी।

by shortkt.com
4 hours ago
अमेरिकी डॉलर की जरूरत कम: भारत और इंडोनेशिया अब अपनी स्थानीय मुद्राओं में करेंगे व्यापार | ShortKT