अमेरिकी चेतावनी के बाद भी लंदन और दुबई में चालू हैं ईरान के बैंक मेली की शाखाएं
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दो दशकों से अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना कर रहे ईरान के प्रमुख बैंक 'बैंक मेली' की दुबई स्थित शाखा अभी भी काम कर रही है। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी स्कॉट बेसेंट ने इस बैंक की सभी शाखाओं को बंद करने और वहां 'अंधेरा' करने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद, लंदन में स्थित बैंक की शाखा में भी लाइटें जलती हुई देखी गईं और वहां करीब 6 लोग मौजूद थे।