अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी से की फोन पर बात
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस का फोन आया। इस बातचीत को लेकर प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने अहम क्षेत्रों में भारत-अमेरिका की व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की। यह बातचीत उस वक्त हुई है जब अमेरिकी सीनेट ने एक ऐसे बिल को मंजूरी दी है, जिसके तहत भारत पर 100% तक का टैरिफ लगाया जा सकता है।