अमेरिका: 12x12 के कमरे में 4 साल से बंद 16 बच्चों को कराया गया मुक्त
अमेरिका के ओहायो में एक घर से 16 बच्चों को बेहद खराब हालत में रेस्क्यू किया गया है। इस मामले में पुलिस ने बच्चों के माता-पिता और दादा-दादी को हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों के अनुसार, 1.5 से 18 साल की उम्र के ये बच्चे गंभीर रूप से कुपोषित थे और उनकी हालत काफी दयनीय थी। ये बच्चे पिछले 4 सालों से एक 12×12 फीट के छोटे से कमरे में कैद थे, जो पूरी तरह से गंदगी और मल से भरा हुआ था।