अमेरिका स्थित परिवार से 4 लाख डॉलर ऐंठने के आरोप में पंजाब पुलिस का पूर्व अधिकारी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने टांडा थाने के पूर्व एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागरा को अमेरिका में बसे एक एनआरआई परिवार से 400,000 डॉलर की जबरन वसूली करने के आरोप में हिरासत में लिया है। एफबीआई के अनुसार, आरोपी ने भारत में रहने वाले पीड़ित परिवार के रिश्तेदारों को एक हत्या के केस में फंसाने की धमकी देकर यह रकम वसूली थी। इस पूरे मामले का खुलासा 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के तहत हुआ है।