अमेरिका: सैंडविच से चीज़ हटवाने पर महिला से वसूले ₹72, भड़कीं वाग्मिता सिंह
सैन फ्रांसिस्को, अमेरिका में रहने वाली भारतीय महिला वाग्मिता सिंह ने आरोप लगाया है कि एक कैफे ने उनके सैंडविच से चीज़ हटाने के बदले 75 सेंट (लगभग ₹72) का अतिरिक्त चार्ज लिया। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा, "अमेरिका में आखिर हो क्या रहा है? क्या अब आप टॉयलेट इस्तेमाल न करने के लिए ₹50 लेंगे, या कैश न देने पर ₹160 एक्स्ट्रा चार्ज करेंगे? मेरा तो दिमाग चकरा गया है।"