अमेरिका से तनातनी के बीच नेतन्याहू बोले- भारत जैसे नए मित्र बनाना जरूरी
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट किया है कि वह अमेरिका से इतर वैश्विक शक्तियों के साथ नए संबंध स्थापित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि नए सहयोगियों की तलाश करना आवश्यक है और वह भारत के साथ ठीक ऐसा ही कर रहे हैं। ईरान और लेबनान के मुद्दों पर वाशिंगटन और तेल अवीव के बीच बढ़ते मतभेदों के दौर में नेतन्याहू का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है।